17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

जर्जर रोड को लेकर बवाल… सिरपुर फटे के पास पीडब्ल्यूडी विभाग कर्मचारी पहुंचे गड्ढे भरने, ग्रामीणों ने रोका

-पुलिस के साए में भरे गए गड्ढे, ग्रामीणों ने ली आपत्ति, कहा ये समस्या का हल नहीं

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 26, 2025

शहर सहित जिले की जर्जर सडक़ों को लेकर अब बवाल भी शुरू हो गया है। सोमवार को पंधाना रोड के गड्ढे भरने पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों, कर्मचारियों को ग्रामीणों ने गड्ढे भरने से रोक दिया। जिसके बाद यहां विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर आला अधिकारी, पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वहीं, दूसरी ओर शहर की जर्जर सडक़ों को लेकर कांग्रेस के दो कार्यकर्ता दो दिन पूर्व सडक़ हादसे में मृत शशांक जोशी का फोटो लेकर अग्रसेन चौराहा पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही बजरंग दल, शशांक के मित्र और परिजन भी वहां पहुंचे और विरोध करते हुए लताड़ लगाई।

बुरहानुपर में सडक़ हादसे में गणेशजी की प्रतिमा गिरने से हुई खंडवा के शशांक जोशी की मौत के बाद अब जिले में भी जर्जर सडक़ों की सुध संबंधित विभागों को आई है। सोमवार को पंधाना रोड के गड्ढे भरने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी डंपर से मुरुम लेकर सिरपुर फाटा पहुंचे। यहां ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इक_ा हो गए। दरअसल पंधाना मार्ग के गड्ढों को लेकर 28 अगस्त को ग्रामीणों ने चक्काजाम की घोषणा पहले से ही कर रखी है। ग्रामीणों का कहना था कि आंदोलन से पहले गड्ढे नहीं भरने दिए जाएंगे। पिछले साल भी आश्वासन देकर गए थे, आज तक सडक़ का निर्माण नहीं किया गया।

भारी पुलिस बल पहुंचा मौके पर
ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी ईई नरेंद्र मंडलोई, तहसीलदार महेश सोलंकी, एसडीओ सजल उपाध्याय, पदम नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि गड्ढों में मुरुम डालने से कुछ नहीं होगा, नया रोड बनना चाहिए। पीडब्ल्यूडी ईई ने बताया कि रोड निर्माण का कार्य स्वीकृत हो चुका है, प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू कराया जाएगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने यहां मुरुम के साथ ही गिट्टी और डामर डालकर पैचवर्क करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने गड्ढे भरने दिए।