26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
आया सावन झूम के… शाम तक पौने दो इंच बारिश
Play video

आया सावन झूम के… शाम तक पौने दो इंच बारिश

- दिन का पारा गिरा, ठंडक बढ़ी
Google source verification

इंदौर. शहर पर बादलों की मेहरबानी जारी है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 44 एमएम यानी 1.73 इंच बारिश हुई। जिले में 1 जून से 26 जुलाई तक 10.73 इंच बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ की तरफ से एक चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय है। मानसून ट्रफ अनूपगढ़, चुरू, ग्वालियर, रीवा, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, पुरुलिया से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। सिस्टम के मजबूत होने से बारिश हो रही है।शनिवार को दिन का तापमान 25 तो रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले तापमान 31 व 23.6 डिग्री था। दिन का तापमान गिरने से मौसम में ठंडक घुल गई।