12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

मेघदूत चौपाटी पर फिर लगी दुकानें, हटाने पहुंची निगम टीम तो जमकर हुआ हंगामा

इंदौर. मेघदूत चौपाटी पर लगने वाली दुकानों पर रविवार को एक बार फिर दुकानदार और नगर निगम की टीम आमने-सामने हुई। यहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और निगम ने सख्ती की, जिसके बाद दुकानें हटी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने एक सप्ताह में चौपाटी लगाने […]

Google source verification

इंदौर. मेघदूत चौपाटी पर लगने वाली दुकानों पर रविवार को एक बार फिर दुकानदार और नगर निगम की टीम आमने-सामने हुई। यहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और निगम ने सख्ती की, जिसके बाद दुकानें हटी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने एक सप्ताह में चौपाटी लगाने के लिए जगह की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो चक्काजाम के साथ उग्र आंदोलन होगा।सुबह 6 बजे लग गई दुकानेंनगर निगम की कार्यशैली का लंबे समय से चौपाटी के दुकानदार विरोध कर रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से रविवार सुबह 6 बजे कुछ दुकानदारों ने यहां दुकानें लगाना शुरू कर दिया। इसके साथ सैकड़ो की संख्या में चौपाटी से जुड़े दुकानदार और अन्य लोगो ने यहां बैठकर प्रदर्शन भी किया। चौपाटी फिर से लगने की भनक लगते ही नगर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल रिमूवल गेंग के साथ पहुंच गई। उन्होंने सभी को समझाइश देकर हटने के लिए कहा, लेकिन यहां और हंगामा बढ़ गया। इस पर पुलिस बल बुलाया गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दो लोगों पर सख्ती करते हुए मौके से हटा दिया। निगम ने चेतावनी दी कि यदि दुकानें नहीं हटाई तो निगम जब्त कर लेगा। कुछ ही देर बाद दुकानदारों ने दुकानें और अस्थाई गुमटियां हटा ली।

नेता प्रतिपक्ष भी प्रदर्शन में पहुंचेचौपाटी लगाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगो के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भी पहुंचे। चौकसे ने दुकानदारों को दुकानें लगाने देने के लिए जगह की मांग की, इस पर निगम की तरफ से पक्ष रखा गया कि अब तक यहां अवैध तरीके से दुकानें लगाई जाती थी, इसलिए हटाया गया है। अभी कोई स्थान तय नहीं है, जिसे चौपाटी के लिए दिया जा सकें। मालूम हो कि मेघदूत गार्डन के पास लगने वाली चौपाटी को शहर में हुई यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग के दौरान हटा दिया था।