26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
विधानसभा में फिर गूंजा तेजाजी का जयकारा, अबके विधायक डांगा ने लगाया, देखें Live
Play video

विधानसभा में फिर गूंजा तेजाजी का जयकारा, अबके विधायक डांगा ने लगाया, देखें Live

राजस्थान में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा उप चुनाव में खींवसर से जीतकर गए रेवंतराम डांगा ने मंगलवार को विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। वे अपने दर्जनों समर्थकों के साथ विधानसभा में पहुंचे।
Google source verification

राजस्थान में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा उप चुनाव में खींवसर से जीतकर गए रेवंतराम डांगा ने मंगलवार को विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। वे अपने दर्जनों समर्थकों के साथ विधानसभा में पहुंचे। विधानसभा के बाहर डांगा के समर्थक धोती चौला और साफा की पारंपरिक वेशभूषा में गीत गाते हुए नजर आए। समर्थक एक धुन में गा रहे थे “36 कौम की महर, डांगा गढ़ खींवसर में जीत गयो”। विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के नेताओं ने डांगा पर कड़प काटने का तंज कसा था। डांगा ने उसी तंज का जवाब देते हुए विधानसभा में कड़प लेकर पहुंचे। विधायक रेवंतराम डांगा ट्रैक्टर चलाते हुए विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि में किसान पुत्र हूं और ट्रैक्टर किसान की शान है। अबके खींवसर की जनता ने सरकार के साथ रहने का मन बना लिया और परिणाम सामने आ गया। खींवसर का रुका हुआ विकास भाजपा राज में आगे बढ़ेगा।