8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

चलते चलते मेरे ये गीत : खंडवा रेलवे स्टेशन पर गूंजे किशोर कुमार के नगमे

-नए स्टेशन री डेवलपमेंट में किशोर संगीत कक्ष बनाने की मांग

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 06, 2025

“चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना कभी अलविदा न कहना”। “किसका रास्त देखे ये दिल ये सौदाई”।खंडवा रेलवे स्टेशन पर खंडवा के गौरव किशोर कुमार के गीतों की गूंज सोमवार रात सुनाई दी। यहां रेलकर्मियों ने किशोर दा के जन्मदिन पर केक काटकर उनके गीत गुनगुना कर उन्हें याद किया। साथ ही रेल समिति सदस्य ने नए स्टेशन री डेवलपमेंट में किशोर संगीत कक्ष बनाने की मांग भी की।

किशोर कुमार के दीवाने खंडवा रेलवे स्टेशन पर भी देखे गए। रेल कर्मचारी एवं अधिकारी और यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक कक्ष के समीप किशोर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर और किशोर दा के गीत गाकर जन्मदिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया मनाया। साथ ही केक काटकर दूध जलेबी का भोग लगाया। कार्यक्रम में रेलवे मजिस्ट्रेट मोहित माधव, एईएन हरिओम मीणा, रेल समिति सदस्य मनोज सोनी, स्टेशन प्रबंधक अरविंद साहा, जीएल मीणा संजय तिवारी, राजेंद्र पाल, डीएन रजक, अंकिता सूर्यवंशी, विवेक शर्मा, आयुषी शर्मा, मेघराज सैनी, मनीष शर्मा, यश सहित रेल कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

संगीत के माध्यम से हो मनोरंजन
इस अवसर पर मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि मुंबई में जीएम से हुई मुलाकात में उन्होंने और खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेलवे स्टेशन पर होने वाले री डेवलपमेंट में खंडवा के गौरव किशोर कुमार की याद में एक संगीत कक्ष, सभागृह भी बनाने की मांग की हैं। जिससे रेल कर्मचारी ड्यूटी के बाद रेस्ट के दौरान संगीत के माध्यम से मनोरंजन कर लुफ्त उठा सके, संगीत का आनंद ले सके। इस पर जीएम और रेल अधिकारियों ने इस मांग पर विचार कर क्रियान्वित करने का आश्वासन भी दिया था। इसके लिए और प्रयास किए जा रहे हैं।