
आरोपियों के मकान तोड़ने को लेकर रहवासी सड़क पर उतर आएं, सड़क पर चक्का जाम किया गया.. अब हत्यारों को सख्त सज़ा देने की मांग.. पुलिस कमिश्नर के दफ्तर तक पहुंची..
इंदौर। नए साल के पहले ही हफ्ते में शहर में दो हत्याओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र में युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के बाद रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गैरेज मैकेनिक राज कुशवाह की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। रहवासियों का गुस्सा फूंटने लगा है। रविवार मरीमाता पर चक्का जाम करने के बाद समाजजन आरोपियों पर सख्ता कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। वहीं राज कुशवाह की हत्या से आक्रोशित रहवासियों ने रावजी बाजार में आरोपियों के घर तोड़ने, हत्या में शामिल अन्य लोगों के नाम भी एफआईआर में जोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
रावजी बाजार में गैरेज मैकेनिक की हत्या
रविवार रात 11.30 बजे गैरेज संचालक राज कुशवाह (25) की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी रोहन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य दो आरोपित शुभम और प्रतीक फरार है।
ऐसे हुआ विवाद
राज और सौरभ अपने दोस्तों के साथ लाइट हाउस मल्हार मेगा मॉल गए थे। यहां राज के मोबाइल पर रोहन का कॉल आया। रोहन – राज के साथ गाली-गलौच कर रहा था। वहां से निकलने के बाद राज अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचा। जहां रोहन अपने साथियों के साथ पहले ही खड़ा था, तो राज उनके पास गया तो रोहन , शुभम पुलेरिया व प्रतीक ने राज को घेर लिया और शुभम पुलेरिया व प्रतीक ने राज को पकड़ लिया और रोहन ने अपने हाथ में लिए चाकू से राज पर हमला कर दिया। हमले में राज के गुप्तांग और जांघ पर चोट लगकर खून निकलने लगा । उसकी मदद करने के लिए सौरभ और विशाल बीच बचाब करने गए, तो रोहन ने सौरभ के हाथ पर भी चाकू मार दिया जिससे उसको भी हाथ पर चोट लगकर खून निकलने लगा । फिर वहां से भाग निकले। तत्काल राज और सौरभ को अस्पताल भेजा गया। जहां राज की मौत हो गई।
नवरात्री से शुरू हुआ विवाद
थाना प्रभारी आमोद सिंह राठौर ने बताया, कि राज का रोहन और उसके साथियों से नवरात्रि के दौरान झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। तभी से रोहन रंजिश रखने लगा था। सप्ताहभर पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बता दें कि राज के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहता था। उसका एक भाई भी है।
अस्पताल और घटनास्थल पर हंगामा
घटना के बाद एमवाय अस्पताल में राज के दोस्तों और परिजनों का जमावड़ा लग गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। हत्या के विरोध में सोमवार सुबह परिजन ने गाड़ी अड्डा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के मकान तोड़ने और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। हाथों में आरोपियों की फोटो लेकर विरोध किया गया।
सदर बाजार हत्या के बाद पुलिस कमिश्नर से मिले समाजजन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से विवाद के दौरान उपजे विवाद में बब्बर 50 पिता जगन्नाथ मोरले निवासी सिंकदराबाद कॉलोनी की बिट्टू उर्फ साबिर और अल्फास उर्फ अल्लू ने सिमेंट के ब्लॉक से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। विरोध स्वरुप परिजन ने बब्बर के शव को मरीमाता चौराहे पर रख कर चक्का जाम कर दिया था। अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम को खोला गया। सोमवार समाजजन दौबारा बड़ी संख्या में आरोपियों को सख्त सज़ा दिलवाने और नौकरी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के दफ्तर पहुंचे थे।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के मुताबिक, मामले आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। स्थिति को संभालने के लिए इलाके में भारी बल तैनात किया है। मृतक के दोस्तों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में फुटेज के आधार पर जांच के बाद ओर कार्रवाई की जाएगी।