6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: मुख्यमंत्री की कलाई पर बहनों ने बांधी राखियां

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की कलाई पर सोमवार को गांधीनगर स्थित कम्युनिटी हॉल में बहनों-माताओं ने राखियां बांधी।

Google source verification

रक्षाबंधन पर सोमवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राज्यभर से आईं बहनों-माताओं ने राखियां बांधी। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की दीपिकाबेन के नेतृत्व में गांधीनगर के मंत्रिमंडल निवास परिसर स्थित सामुदायिक भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भानू बाबरिया, गांधीनगर की विधायक रीटा पटेल, महापौर मीराबेन तथा समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने सीएम को राखी बांधी। नन्हीं बच्चियों और दिव्यांग बहनों ने भी राखी बांधी। इस अवसर पर अहमदाबाद के साधना विनय मंदिर विद्यालय के बच्चों ने मुख्यमंत्री को 140 फुट की विशाल राखी भेंट की, जिस पर श्रीमद् भगवद्गीता के श्लोक लिखे हुए थे।