31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा के विनोद चौधरी ने व्हीलचेयर से दी जिंदगी को चुनौती

भीलवाड़ा शहर के काशीपुरी निवासी विनोद चौधरी (45), मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हजारों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे हैं। पिछले आठ साल से व्हीलचेयर पर होने के बावजूद विनोद के हौसले बुलंद हैं। वह केवल अपनी बीमारी से ही नहीं लड़ रहे, बल्कि देशभर के मस्कुलर डिस्ट्रॉफी वॉरियर्स को जागरूक कर उन्हें एक नई दिशा दे रहे हैं।

Google source verification

भीलवाड़ा। शहर के काशीपुरी निवासी विनोद चौधरी (45), मस्कुलरडिस्ट्रॉफी जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हजारों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे हैं। पिछले आठ साल से व्हीलचेयर पर होने के बावजूद विनोद के हौसले बुलंद हैं। वह केवल अपनी बीमारी से ही नहीं लड़ रहे, बल्कि देशभर के मस्कुलरडिस्ट्रॉफी वॉरियर्स को जागरूक कर उन्हें एक नई दिशा दे रहे हैं। भले ही नसों से जुडी बीमारी लाइलाज हो, लेकिन विनोद ने फिजियोथेरेपी जैसे रोकथाम के तरीकों से हजारों मस्कुलरडिस्ट्रॉफी योद्धाओं को नया जीवन दिया है।

मस्कुलरडिस्ट्रॉफी रोग के उत्थान के लिए समर्पित जीवन

विनोद बचपन से मस्कुलरडिस्ट्रॉफी रोग से ग्रस्त हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ विनोद के शरीर पर मस्कुलरडिस्ट्रॉफी का असर बढ़ा। गत आठ वर्ष से तो वह पूरी तरह से व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। इस दौरान वह टूटे नहीं वरन आंतरिक रूप से और मजबूत हुए। कोरोना संकट काल के दौरान वर्चुअल रूप से लोगों से जुड़ाव बढ़ाया। उन्होंने न केवल रोगियों को जागरूक किया बल्कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजस्थान सरकार की बाल संबल योजना और इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर योजना का लाभ उन्होंने भीलवाड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के कई लोगों तक पहुंचाया है।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी

विनोद इन रोगियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के आयोजन और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनकी करुणा, नेतृत्व और विभिन्न सामाजिक व सरकारी संगठनों जैसे मानव मंदिर सोलन, स्वालंबन फाउंडेशन पाली, साधना एमडी फाउंडेशन भीलवाड़ा, राजस्थान मस्कुलरडिस्ट्रॉफी वेलफेयर सोसाइटी जयपुर, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली , भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेयर डिजीज , सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिल्ली, जोधपुर एम्स, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जे के लोन हॉस्पिटल जयपुर में सक्रिय भागीदारी उनकी जिम्मेदारी और मानवता की गहरी भावना को दर्शाती है।

उच्च स्तर पर पहुंचा रहे आवाज

विनोद भारत के सभी मस्कुलरडिस्ट्रॉफी वॉरियर्स की आवाज को बुलंद करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, स्वास्थ्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखे हैं।