CG News: एनएचएम कर्मचारियों ने आंदोलन के दूसरे दिन गांधी मैदान में 1959 में बनी हिंदी फिल्म बरखा का “तड़पाओगे तड़पा लो” गाने पर अनोखा प्रदर्शन किया। सीएम विष्णुदेव साय, उप सीएम अरुण साव,स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल,वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मुखौटा लगाकर पुरुष कर्मचारी कुर्सी पर बैठे थे और महिला कर्मचारी तड़पाओगे तड़पा लो गीत पर नृत्य कर रहे थे।