
पाली। जिले के खिंवाड़ा तहसील के घेनड़ी गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
एडवोकेट चन्द्रभानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि घेनड़ी गांव में पिछले एक माह में 10 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है। वहीं 17 जून को 6 अलग-अलग मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। इन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया है। चोरी की घटनाओं को रोकने व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजेन्द्रसिंह, मोहनसिंह मादड़ी, शेषपुरी, नरेन्द्रपुरी, हरिसिंह, मांगीलाल, गणपतपुरी, जगदीश पुरी रामचन्द्र पुरोहित सहित ग्रामीण उपस्थित थे।