31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : अमित शाह का पाली में तुफानी दौरा, राहुल गांधी पर ये कसा तंज, पढ़े खबर

- अणुव्रत नगर मैदान व बांगड़ कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए पाली, जालोर व सिरोही के भाजपा नेता व कार्यकर्ता

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 16, 2018

 

पाली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करीब ढाई घंटे पाली में रुके और दो कार्यक्रमों में भाग लिया। दोनों कार्यक्रमों में शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान भी हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल, ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह, प्रदेश संगठन प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी वी सतीश, उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ समेत कई नेताओं ने शाह की अगुवानी की। शाह ने सम्बोधन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कई तंज कसे। वहीं मोदी व वसुंधरा सरकारी की कई योजनाओं का भी बखान किया। इस दौरान दोनों सभाओं में पाली, जालोर व सिरोही के भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राहुल पर कसे ये तंज
– राहुल बाबा मुंगेरी लाल का सपना देखना छोड़ दे, राजस्थान भाजपा का गढ़ यहां उन्हें कुछ हाथ नहीं लगेगा।
– कांग्रेस ने 50 सालों में जो नहीं किया वह मोदी सरकार ने चार साल में कर दिया।
– राहुल बाबा से पूछो उन्हें घुसपैठियों की चिंता है या देश के बेरोजगारों की।

शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शाह के तुफानी दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। सभा के दौरान भी मोदी-शाह के नारे गूंजते रहे। शाह ने शक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं पर पूरा फोकस किया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीताने का लक्ष्य भी दिया।

मोदी-शाह के नारे गूंजे
शाह जैसे ही मंच पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मोदी और शाह के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। पांडाल में काफी देर तक नारों की गूंज सुनाई देती रही। शाह जब भाषण दे रहे थे, तब भी बीच-बीच में नारे लगते रहे। ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में मोदी-शाह के नारे गूंजते रहे।

अणुव्रत नगर और कॉलेज रोड पर रही चहल-पहल
शाह के दौरे को लेकर पाली, जालोर व सिरोही से कार्यकर्ता आए। शक्ति केन्द्र सम्मेलन अणुव्रत नगर में आयोजित किया गया। इस वजह से दोपहर तक अणुव्रत नगर में कार्यकर्ताओं की चहल-पहल रही। कॉलेज रोड पर भी शाम तक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा।