1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEP : अमित शाह ने फूंका कार्यकर्ताओं में जोश, जीत का लक्ष्य लेकर चुनावी समर में कूदने का किया आह्वान

-कार्यकर्ताओं से कहा, आपसी मनमुटाव भूलकर चुनावी तैयारी में जुटें-विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने का दिया लक्ष्य

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 16, 2018

पाली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ढाई घंटे के दौरे में पाली, जालोर और सिरोही जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शक्ति केन्द्र सम्मेलन में सीधा संदेश दिया कि आपसी नाराजगी पार्टी पर भारी नहीं पडऩी चाहिए। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने का कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया। शाह ने अपने जोशिले उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि पुरखों के पुण्य से आज बीजेपी को देश में शीर्ष मुकाम हासिल हुआ है। देश में 11 करोड़ से अधिक बीजेपी के कार्यकर्ता है और 19 राज्यों में सरकार चल रही है। उन्होंने राजस्थान को भाजपा का गढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी कई तंज कसे।

मोदी-वसुंधरा सरकार की योजनाओं का किया बखान
बांगड़ कॉलेज में आयोजित ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भी गिनाई। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ से ज्यादा जरुरतमंदों के घरों तक भाजपा सरकार ने नि:शुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाए हैं। साढ़े सात करोड़ घरों में शौचालय बनवाए और किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलवाने का भी काम किया। उन्होंने केन्द्र व राज्य दोनों की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए कल्याण के लिए मोदी सरकार ने सर्वाधिक काम किया है। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ पर शाह का स्वागत किया गया। मंच पर केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी, उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बीठीया, ओबीसी जिलाध्यक्ष भंवर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश भाटी समेत कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।