6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : गर्मी में बढऩे लगी आग की घटनाएं, पाली जिले के सवराड़ के बाड़ में लगी आग, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

www.patrika.com/rajasthan-news

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 22, 2019

पाली/सोजतरोड। प्रदेश में गर्मी बढऩे के साथ अब आग की घटनाएं बढऩे लगी है। सोमवार दोपहर को जिले के सोजतरोड क्षेत्र के सवराड़ गांव में अटल सेवा केन्द्र से सवराड़ गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित बेरा मावला में अज्ञात कारणों से सूखी लकडिय़ों व बाड़ में आग लग गई। जिसमें पूरी बाड़ व सूखी लकडियां जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोजतरोड क्षेत्र के सवराड़ गांव के एक बेरे के बाड़ व सूखी लकडिय़ों में सोमवार की भरी दुपहरी में अज्ञात करणों से आग लग गई। आग ने धीर-.धीरे विकराल रुप ले लिया। जिसके चलते ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग के विकराल रुप के चलते दो अग्निशमन गाडिय़ों को बुलाकर काबू पाया गया।

आग लगने से पहले बेरे पर पशु बंधे थे। जिनकों ग्रामीणों की सूझबुझ के चलते बाहर निकला गया। गनीमत यह रही की बाड़ के ऊपर बिजली की लाईन होने के बावजूद केवल सूखी लकडियों व बाड़ के आलावा कोई जनहानि नही हुई।