
राणावास/पाली। मानसरोवर शिक्षण संस्थान में पत्रिका जन एजेंडा 2018-23 पर आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल के घोषणा-पत्रों में विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। जिसमें हर आयु वर्ग व समूह के लोगों, चेंजमेकर और वोलिटियर्स ने विधानसभा की बेहतरी के लिए कई मुद्धे रखे। चेंजमेकर अभियान के इन्द्रसिंह राजपुरोहित ईसाली व नगेन्द्रसिंह गुर्जर मारवाड़ जंक्शन की मौजूदगी में करीब दो घंटे चली बैठक में विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने मारवाड़ उपखण्ड के मुद्धे सुझाए और विकास की बात कही।
मारवाड़ विधानसभा में समस्याओं का अम्बार
भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि मारवाड़ विधानसभा में समस्याओं का अम्बार है। इस विधानसभा को विशेष क्षेत्र में घोषित करना चाहिए। उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ा जाए। जवाई जल योजना से मारवाड़़ उपखण्ड के सभी गांवों को जोड़ा जाए। राजस्थान पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। मारवाड़ उपखण्ड कृ़षि प्रधान क्षेत्र है किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए खरीद केन्द्र की स्थापना करनेए मारवाड में स्थित महाविद्यालय का नाम ठाकुर कुशालसिंह महाविद्यालय करनेए सीएचसी की संख्या में बढ़ोतरी करने के साथ ओद्यौगिक केन्द्र स्थापित करने की बात कही।
योजनाएं जमीन पर नही हो रही लागु
शिक्षाविद्व शांतिलाल वैष्णव ने कहा कि जनता की समस्याओं की और जनप्रतिनिधियों को ध्यान नही जाता है। पत्रिका समूह को साधुवाद है कि उन्होनें जन एजेंडा 2018 के माध्यम से जनता की समस्याओं को ऊपर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। उन्होनें कहा कि योजनाएं जमीन स्तर पर लागु नही हो रही है।
स्वच्छ राजनीति वाले को चुने
चेंजमेकर इन्द्रसिंह राजपुरोहित ईसाली ने कहा कि आने वाले चुनाव में पत्रिका अभियान के तहत लोग स्वच्छ राजनीति करने वालों को चुने। उन्होनें क्षेत्र की समस्याओं को बताते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र मेें मारवाड़ उपखण्ड पर महिला चिकित्सक नही होना बहुत बड़ी समस्या है। उपखण्ड को 100 बेड वाले चिकित्सालय की जरूरत है। उन्होनें कौशल महाविद्यालय खोलने, खस्ताहाल सडक़ों को सुधारने, पेयजल की समस्यां के बारे में चर्चा की।
चेंजमेकर महाभियान बदलाव की आंधी
चेंजमेकर नगेन्द्रसिंह गुर्जर मारवाड़ जंक्शन ने कहा कि चेंजमेकर महाभियान बदलाव की आंधी है। राजनीति पूरी तहर से दूषित हो चुकी है। राजनीति के साथ कई सालों से चल रही एक जैसी व्यवस्था भी सड़ चुकी हैए इसलिए अब समय आ गया है जब राजनीति में लोकनीति का स्थान मिलना चाहिए। इसे राजस्थान पत्रिका ने चेंजमेकर अभियान के माध्यम आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।
विकास नही होने का सबसे बड़ा कारण जातिगत राजनीति
युवा वर्ग के निर्मल प्रकाश व्यास व पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि विकास नही होने का सबसे बड़ा कारण जातिगत राजनीति है। जब तक स्वच्छ राजनीति नही होगी तब तक विकास नही होगा। पत्रिका अभियान को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता आएगी। पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ ने उपखण्ड स्तर पर फायर ब्रिगेड (दमकल) व्यवस्था लागु करने, मारवाड़ को नगरपालिका घोषित करने, गजानन चौराहे नरसिंहपूरा से डिंगोर चौराहे तक के मार्ग को मिसिंग लिंक रोड से जोडऩे की बात कही।
ये भी थे मौजूद
जन एजेंडा के दौरान वरिष्ष्ठ नागरिक अमरसिंह सोलंकी, स्वाध्याय मण्डल समिति के जगदीश सोनी, महावीर सोनी, मानसिंह राठौड़, कैलाश गोयल, हीरालाल चितारा, रिपूदमनसिंह गुड़ा, महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, अमरचंद मेवाड़ा, चंद्रवीरसिंह सोलंकी, परमवीरसिंह, परिक्षित लखावत, अक्षयपालसिंह व कैलाशदास वैष्णव मौजूद थे।