
धनला/पाली। मारवाड़ जक्ंशन थाना क्षेत्र के जाणुन्दा ग्राम पंचायत के मुकनपुरा गांव में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े दो मकानों के ताले तोडकऱ जो कुछ हाथ लगा लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान घर के सभी सदस्य मजदूरी पर गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकनपुरा निवासी मांगीलाल पुत्र भानाराम तथा हेमाराम पुत्र भानाराम सरगरा के मकानों के चोरों ने ताले तोड़े कर चोरी की वारदात का अंजाम दे दिया। सरपंच विमलादेवी की सूचना पर आउवा चौकी व मारवाड़ जक्ंशन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़तों ने बताया कि हमेशा कि तरह वे मजदूरी पर चले गए थे ओर बच्चे स्कूल। सुबह करीब 11 बजे स्कूल से बच्चे घर लौटे तो ताला टूटा मिला। उनके चिल्लाने की आवाज सूनकर मोहल्लेवासी एकत्रित हुए तथा फोन कर घर के सदस्यों को बुलाया। मांगीलाल ने बताया कि उसके घर से चांदी सिक्के, सोने की लोंग, सोने की बालिया आदि सामान चोरी हुआ। हेमाराम ने बताया कि बक्से में रखे महत्वपूर्ण कागजात, चांदी की बिछुडिय़ा आदि सामान चोरी हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।