
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के घोषणा पत्र पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी ने तीखा सवाल पूछा है। बीजेपी के घोषणा पत्र में एक लाख गाय देने के वादे पर ओवैसी ने पूछा कि क्या वो मुझे भी एक गाय देंगे? मैं वादा करता हूं कि मैं उस गाय को बड़े ही सम्मान के साथ और संभाल कर रखूंगा, लेकिन बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि क्या बीजेपी वाले मुझे गाय देंगे? ये हंसने वाली बात नहीं है, विचार करने वाली बात है।