4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
Video: होटल में गुंडागर्दी के मामले पर बोले सिसोदिया, लॉ एंड ऑर्डर नहीं है किसी की प्राथमिकता
Play video

Video: होटल में गुंडागर्दी के मामले पर बोले सिसोदिया, लॉ एंड ऑर्डर नहीं है किसी की प्राथमिकता

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जिस दिन दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाने लगेगी, उसी दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Google source verification

image

Kapil Tiwari

Oct 16, 2018

नई दिल्ली। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में बीएसपी के पूर्व सांसद के बेटे द्वारा गुंडागर्दी करने के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था किसी की भी प्राथमिकता नहीं है, प्राथमिकता अगर है तो सिर्फ आप विधायकों के खिलाफ झूठे केस दायर करना।

कानून व्यवस्था किसी की प्राथमिकता नहीं है- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया का ये बयान केंद्र सरकार पर करारा हमला है। सिसोदिया ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जिस दिन दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाने लगेगी, उसी दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह होटल दिल्ली के वीआईपी इलाके में है ये खुद अपने आप में बड़े सवाल खड़े करता है।

पूर्व बीएसपी सांसद का बेटा है गुंडागर्दी करने वाला शख्स

आपको बता दें कि मंगलाव को एक वीडियो सामने आया जो दिल्ली के हयात रेजेंसी होटल का है। इस वीडियो में बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय को गुंडागर्दी करते हुए देखा जा सकता है। आशीष पांडेय एक लड़की को हथियार के बल पर धमकी दे रहा है। आशीष ने लड़की को खूब गालियां भी दी हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।