नई दिल्ली। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम करुणानिधि ने लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे 94 वर्षीय करुणानिधि का यहां मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। करुणानिधि के निधन की खबर से उनके समर्थकों को गहरा आघात लगा और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचे। करुणानिधि को शव को दफनाने को लेकर खड़े हुए विवाद को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि उनका शव मरीना बीच पर ही दफनाया जाएगा।