27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
VIDEO: बिहार में अपराधियों के लिए ये क्या बोल गए डिप्टी सीएम सुशील मोदी
Play video

VIDEO: बिहार में अपराधियों के लिए ये क्या बोल गए डिप्टी सीएम सुशील मोदी

सुशील मोदी ने अपराधियों के लिए अजीबोगरीब शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों को चौंका दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 24 Sep 2018, 9:57 PM IST

गया: बिहार में आपराधिक घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी खुलेआम नेताओं, व्यापारियों और आम आदमियों को निशाना बना रहे हैं। विपक्ष इसको लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है। वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी अपराधियों के लिए अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं। सुशील मोदी ने अपराधियों से पितृपक्ष में अपराध नहीं करने की अपील की है । गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर अपराधियों से निवेदन करता हूं कि पितृपक्ष के दिनों मे कोई वारदात ना करें। बाकि दिनों तो मना करने के बाद भी नहीं मानते कुछ ना कुछ करते रहते हैं।

तेजस्वी ने मोदी पर साधा निशाना

इससे पहले तेजस्वी ने सुशील मोदी पर निशाना साधा । तेजस्वी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के स्टाइल में ट्वीट किया, मैं अपराधियों से निवेदन करता हूं कि पितृपक्ष के दिनों मे कोई वारदात ना करें। उन्होंने आगे लिखा, ‘ख़ुलासा और दिलासा मास्टर की कुख्यात जोड़ी डर के मारे कुछ दिनो में अपराधियो के पैर भी पकड़े तो अचम्भित नहीं होना, क्योंकि बिहार पुलिस से ज़्यादा AK-47 अपराधियों के पास है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति