नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। जलभराव की वजह से लोगों की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। लगातार बारिश ने शिमला में स्कूली बच्चों की भी मुसीबत बढ़ा दी है। बच्चों को स्कूल जाने व घर वापस आने के लिए पानी के बीच से गुजरना पड़ा। बता दें कि पिछले 24 घंटों में शिमला शहर में 66 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई।