भागदौड़ की जिंदगी से दूर हरतालिका तीज पर वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. व्यंजना पांडेय और डॉ. प्रीति सिंह के नृत्य का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दोनों चिकित्सक श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी थीम पर डांस कर रही हैं। डॉ. व्यंजना पांडेय प्रयागराज के मशहूर चिकित्सक और भाजपा नेता डॉ. भगवत पांडेय की पत्नी हैं। वह जनहित अस्पताल की संयोजिका भी हैं।
हरतालिका तीज को लेकर प्रयागराज जिले में कई विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। चिकित्सक व्यंजना पांडेय ने बताया कि यह त्यौहार पति की लंबी उम्र की कामना के लिए होता है। बेहतर शिक्षा और विज्ञान के साथ जब धर्म भी व्यक्ति में समाहित होता है तो जीवन जीने का ढंग भी बेहतर हो जाता है।