26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
Video Gallery : कलेक्टोरेट के बाहर लकड़ी जलाकर महिला कांग्रेसियों ने पकाया खाना, भाजपा सरकार के खिलाफ खूब की नारेबाजी
Play video

Video Gallery : कलेक्टोरेट के बाहर लकड़ी जलाकर महिला कांग्रेसियों ने पकाया खाना, भाजपा सरकार के खिलाफ खूब की नारेबाजी

-गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतो का विरोध -राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:31 PM IST

रायगढ़. गैस सिलेंडर के दाम को लेकर महिला कांग्रेस ने कलेक्टोरेट के बाहर प्रदर्शन किया, वहीं गैस सिलेंडर के दाम पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने चूल्हा से खाना पकाते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर सरकार की गलत नीति को बताया।

पिछले कुछ दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धी हो रही है। इसमें पेट्रोल-डीजल के दाम तो बढ़ रहे हैं। वहीं रसोई गैस के दाम में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इस बात को लेकर महिला कांग्रेस कलेक्टोरेट पहुंचीं थीं। महिलाओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रर्दशन भी किया। इस दौरान महिलाएं आनन-फानन में कलेक्टोरेट के बाहर ईंट रखते हुए चूल्हा बनाते हुए उसे जलाया और उसमें खाना पकाना भी शुरू कर दिया। इस समय महिलाएं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहीं थीं। उनका कहना था कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि हो रही है।

Read More : मच्छरों से निपटने नहीं किया गया दवा का छिड़काव तो इस वर्ष फिर डेंगू की चपेट में होगा शहर
पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि होने की वजह से अन्य दैनिक वस्तुओं पर भी इसका असर पड़ रहा है और लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। वहीं उनका कहना था कि पूर्व में भी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन दर कम होने के बजाए और बढ़ गई। ऐसे में उनका कहना था कि महंगाई पर अंकूश नहीं लगाए जाने पर आने वाले दिनों में वे उग्र प्रदर्शन करेंगी।

महिला सुरक्षा की मांग
महंगाई को लेकर किए गए इस प्रदर्शन के साथ महिला कांग्रेस ने महिला सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की। उनका कहना था जिला बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ घोषित किया गया है, लेकिन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में सरकार नाकाम ही साबित हो रही है। इसकी वजह से महिलाओं पर एसिड फेंकने की घटना भी सामने आ चुकी है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिए जाने की मांग की।