
रायगढ़. पूर्व रायपुर कलक्टर व आईएएस ओपी चौधरी ने भाजपा का दामन थामने के बाद अब पूरी तरह से भाजपाई रंग में रंगने लगे हैं। ओपी चौधरी ने राबर्टसन रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने की मांग की है। चौधरी का कहना है कि ये नाम उन अंग्रेजों का था जिन्होंने हम पर कई सौ साल राज किया, अब अंग्रेज जा चुके हैं और देश आजाद है इसलिए अंग्रेजों के इस नाम को बदला जाना चाहिए। ओपी चौधरी इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करवाना चाहते हैं।
हालंाकि सवाल यह भी उठ रहा है कि जब ओपी कलक्टर रहे और अपने गांव आने के क्रम में राबर्टसन होकर गुजरते रहे तब तक उन्हें इस बात की याद नहीं आई। अब नेता बनने के साथ ही उनमे नेताई यादाश्त आने लगी है। बहरहाल मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल चुका है अब राबर्टसन स्टेशन की बारी आ गई है।