23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
छत्तीसगढ़ से Somnath स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पर 1000 से अधिक विशिष्टजन रवाना
Play video

छत्तीसगढ़ से Somnath स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पर 1000 से अधिक विशिष्टजन रवाना

Raipur: सीएम विष्णुदेव साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, कहा- सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केंद्र है...

Google source verification

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 22 जून को राजधानी रायपुर (Raipur) के रेलवे स्टेशन से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा (Somnath Swabhiman Sanskriti Yatra) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केंद्र है। आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत गौरवशाली दिन है, जब प्रदेशभर से 1000 से अधिक श्रद्धालु (Devotees) भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में पूरे देश में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस पर्व के अंतर्गत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: बिजली तेरी यही कहानी, जब मन करे गुल-गुल रानी…