29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
45 साल बाद मुख्यमंत्री दोबारा बने दसवीं के छात्र
Play video

45 साल बाद मुख्यमंत्री दोबारा बने दसवीं के छात्र

वन मंत्री, विधायक और महापौर के साथ सीखा 'ऑक्टेव रुल',स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा भूमिका ने पढ़ाया रसायन शास्त्र
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

VIKAS MISHRA

•

Updated: 7 Apr 2023, 10:41 PM IST

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वनमंत्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने ‘केमिकल बॉन्ड’ वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने ‘ऑक्टेव रुल’ सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े। दुर्ग के दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया।