23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरी
Play video

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Raipur: सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी...
Google source verification

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 23 जून को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति (CG-CBG Policy) 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इस नीति (Chhattisgarh Compressed Biogas Policy) के माध्यम से राज्य में उपलब्ध कृषि अवशेष, नगरीय ठोस अपशिष्ट, पशुधन अपशिष्ट एवं अन्य जैविक संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन (Scientific Management) कर उन्हें स्वच्छ गैसीय ईंधन कम्प्रेस्ड बायोगैस में परिवर्तित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि इस नीति से अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (Greenhouse Gas Emissions) में कमी, जैव उर्वरक उत्पादन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था (Rural Economy) को नई गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अनुसार राज्य में लगभग 5 लाख टन प्रतिवर्ष CBG उत्पादन की संभावना है। इस नीति के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (Biofuel Development Authority) को राज्य नोडल एजेंसी तथा ऊर्जा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशासनिक आदेश जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: बिजली तेरी यही कहानी, जब मन करे गुल-गुल रानी…