
CG Police Bharti: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का बड़ा आरोप लग रहा है। अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर अपनी बात रखी है। कहा कि एडमिट कार्ड होने के बावजूद सीट नहीं है कहकर फिजिकल टेस्ट नहीं लिया जा रहा है। (CG Police Bharti ) उनका कहना है कि OBC और जनरल का पद पुलिस भर्ती में नहीं है। बता दें कि माना स्थिति पुलिस कैंप में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदर्शन कारी अभ्यर्थी ड्राइवर पद में भर्ती को लेकर पहुंचे है।