10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur: ऑल इंडिया हैल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट-2026 में शामिल हुए सीएम साय
Play video

Raipur: ऑल इंडिया हैल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट-2026 में शामिल हुए सीएम साय

पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल ऑडिटोरियम एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर में आयोजित सम्मेलन में मौजूद थे देशभर के चिकित्सा विश्वविद्यालयों के कुलपति...

Google source verification

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल ऑडिटोरियम एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया हैल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट-2026 में शामिल हुए। इस सम्मेलन में देशभर के चिकित्सा विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षक, शिक्षाविद् और विद्यार्थी मौजूद थे। सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर व्यापक मंथन किया गया। सीएम साय ने कहा कि देश में पहली बार आयोजित यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। इस एक दिवसीय सम्मेलन से तैयार रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर भविष्य की स्वास्थ्य नीतियां तैयार की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: आमलोगों के सूखे कंठ टैंकरों के भरोसे, अभी तो पिक्चर शुरू ही नहीं हुई