
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 30 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली (New Delhi) प्रवास के दौरान मुलाकात की। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं (New Rail Projects) तथा लंबित रेल लाइनों की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू तथा राजनांदगांव लोकसभा (Lok Sabha) क्षेत्र के बीजेपी सांसद संतोष पांडे उपस्थित थे। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर वीडियो (Video) पोस्ट कर जानकारी दी कि कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के माध्यम से विकसित करने पर सहमति बनी है। इससे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन, खनिज परिवहन और जनजातीय अंचलों के विकास (Development) को नई गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: बस्तर रेजिमेंट के लिए पहल स्वागतयोग्य