
CG Election 2025: रायपुर में वोटिंग के उत्साह के बीच महंत लक्ष्मी नारायण दास वॉर्ड क्रमांक 42 के एक निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पराज भालू यादव उस वक्त निराश हो गए। दरअसल मामला यह है कि निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पराज भालू यादव का नाम मतदाता सूची से गायब मिला।
इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने नाम नहीं है कहकर वोट डालने नहीं दिया। (CG Nikay chunav) बाहर निकलने पर उसने पत्रिका से चर्चा की। बताया कि वोट देने लाइन में लगे थे। वहीं वोटिंग की बारी आई है तो पता चला कि उसका नाम कट गया है।