5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur: श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सीएम साय ने किया सम्मान
Play video

Raipur: श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सीएम साय ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत आयोजित सम्मान समारोह को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया संबोधित...

Google source verification

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा (10th and 12th Board Examination) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बेटे-बेटियों को रायपुर (Raipur) के नवीन विश्रामगृह में 5 जून को आयोजित समारोह में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना (Mukhyamantri Noni Babu Medhavi Shiksha Sahayata Yojana) के तहत इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन सरकार (Sushasan Sarkar) श्रमिक भाई-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा (Social Security) मिले और उनके बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: एक और घटना-एक और आदेश, जेब गरम तो जिम्मेदार कोई नहीं