अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मदर्स केयर विमेंस एंड चिल्ड्रन वेल फेयर सोसाइटी की सहायक संस्था मर्दानी वाहिनी के द्वारा छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध दुष्कर्म हत्या बाल तस्करी शराब खोरी जैसी कुरीतियों का चित्रकला के माध्यम से प्रर्दशन किया गया जिसमे आकर्षण का बिंदू बनी रहीं छत्तिसगढ़ महतारी के रौद्र रूप की तस्वीर दिखाई गई जिसमें छत्तिसगढ़ महतारी के सीधे हाथ पर हसिया और दूसरे हाथ में माई से लिपटी हुई छोटी सी बालिका अपनी अस्मत के लिए बचा ले दाई की गुहार लगाती हुई दिखाई पड़ी यह चित्र अपने आप में बहुत सी दृश्य को स्पष्ट करने के लिए काफ़ी रहा संस्था की अध्यक्षा हरशीला रूपाली ने बताया कि कॉलेज की छात्राएं शाला में पढ़ने वाली बच्चियां जो उनके लक्ष्य गुरुकुल में पढ़ने आती है सभी ने मिलकर अनेक पेंटिंग्स बना कर छत्तिसगढ़ और राजधानी बिच अपनी असुरक्षा की भावना को प्रकट किया। आयोजन में किन्नर समाज तथा समाज सेवी महिलाऐं भी उपस्थित रहीं।