15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur: सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और पदभार ग्रहण समारोह से लौटे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय। साथ में दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी थे।

Google source verification

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) के चुनाव और नितिन नबीन के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नई दिल्ली से लौटे। सीएम साय ने रायपुर (Raipur) में कहा कि भाजपा का संगठन महापर्व चल रहा था। अंतिम चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव था, जिसमें हम सभी सहभागिता देने गए थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। नितिन नबीन लंबे समय से संगठन में रहे हैं और जनप्रतिनिधि भी रहे हैं। इसका लाभ देश और बीजेपी को मिलेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी दिल्ली गए थे।

यह भी पढ़ें : 300 गांवों में पहली बार चली बस, छत्तीसगढ़ में 57 मार्गों पर बस संचालन