25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनंदगांव
CG Breaking News: भाजपा नेता की कार से शराब बरामद, पुलिस को दी ये धमकी, VIDEO वायरल
Play video

CG Breaking News: भाजपा नेता की कार से शराब बरामद, पुलिस को दी ये धमकी, VIDEO वायरल

Rajnandgaon Breaking News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां भाजपा नेता की गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है।
Google source verification

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां भाजपा नेता की गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में वो पुलिस को धमकी देते भी नजर आ रहे है। यह पूरा मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धनगांव क्षेत्र में मंगलवार को जांच के दौरान पूर्व पार्षद दीपक चौहान की गाड़ी से शराब की खेप पकड़ी गई। वहीं इस कार्रवाई के दौरान उनकी धमकी भरा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक चौहान ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि वह भाजपा का कार्यकर्ता हैं और चुनाव जीतकर आए हैं। वह कह रहे है कि उनको इतना भी नहीं पता कि बीजेपी वाले है चुनाव चल रहा है जीत रहे है तो ले जा रहे है। इसके साथ ही कर्मचारियों को कार्रवाई करने पर ट्रांसफर करवाने की धमकी भी दी।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़