10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनंदगांव

CG Video: कर्नाटक में बंधक छत्तीसगढ़ के 26 मजदूर, वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार

CG Video: 26 ग्रामीण मजदूरों को कर्नाटक में बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। मजदूरों ने एक वीडियो बनाकर अपने गांव वालों को भेजकर मदद की गुहार लगाई है।

Google source verification

CG Video: छत्तीसगढ़ के मजदूरों को दूसरे राज्यों में बंधक बनाकर काम कराने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में मोहला-मानपुर के 36 मजदूरों को महाराष्ट्र से छुड़ाया गया था। अब फिर से इसी जिले के 26 ग्रामीण मजदूरों को कर्नाटक में बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। मजदूरों ने एक वीडियो बनाकर अपने गांव वालों को भेजकर मदद की गुहार लगाई है।