
राजनांदगांव. राखी के एक दिन पहले दिग्विजय कॉलेज की छात्राओं ने अनोखी राखी मनाई। छात्राओं ने एक वृक्ष को भाई बनाकर राखी बांधी। साथ ही उसकी रक्षा करने का भी प्रण लिया । छात्राओं ने वेस्ट से बेस्ट क्राफ्ट के जरिए एक बड़ी राखी बनाई। उसे वृक्ष के मुख्य तनेे पर बांधकर पेड़ बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षकणगण भी मौजूद रहे। राखी बांधने के बाद छात्राओं ने बताया कि लगातार पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। लोग पेड़ ज्यादा काट रहे हैं पर लगा नहीं रहे। ऐसे में लोगों को संदेश देने के लिए राखी का त्योहार इस अंदाज में मनाने का निर्णय लिया।