7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
VIDEO : ढाई हजार की रिश्वत लेते जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार
Play video

VIDEO : ढाई हजार की रिश्वत लेते जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार

पुलिस के घोड़ो को रिजका सप्लायर का भुगतान करने की एवज में मांगी रिश्वत - भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद ने की कार्रवाई
Google source verification

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद के दल ने सोमवार दोपहर राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी संदीप रावल को २५०० रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखाधिकारी ने यह रिश्वत घोड़ो के रिजका (घास) सप्लाई करने वाले किसान के ६० हजार रुपए के बिल भुगतान की एवज में मांगी थी। बताया कि किसान को करीब चार माह से बिल भुगतान को लेकर टरकाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि पीपली आचार्यान निवासी सुखलाल कुमावत ने १२ नवम्बर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी द्वारा उसके बिल का भुगतान करने की एवज में ढाई हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर एसीबी ने उसी दिन सत्यापन कराया, जो जांच में सही पाया गया। इस पर सोमवार सुबह सुखलाल ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लेखाधिकारी रावल ने रिश्वत के ढाई हजार रुपए उसकी जेब में रखे दिए। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के वृत्त निरीक्षक दामोदरसिंह ने मय दल के दबिश देकर लेखाधिकारी रावल को दबोच लिया। फिर उसके हाथ धुलवाए, तो रंग उभर आया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि लेखा शाखा के अन्य लिपिक व कार्मिकों द्वारा भी उसे लम्बे समय से डराया, धमकाया जा रहा था और रिश्वत की राशि देने के बाद भी बिल का चैक जारी होने की चेतावनी दी थी।