
राजसमंद. राजकीय एसआरके महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय सद्भावना और सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन धूम धाम से नृत्य व विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यकम सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन ले साथ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पूर्बिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एकल नृत्य, समूह नृत्य व विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में आयोजित हुई। मुख्य छात्रसंघ परामर्शदाता निर्मला मीणा ने बताया कि विद्यार्थियों ने कल्चरल कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी धूम मचाई की माहौल हूटिंग से सराबोर हो गया। इस मौके पर कई प्रतिभागियों ने छात्र छात्राओं को भारतीय संस्कृति के विभिन रंगों से रूबरू करवाया।