
पीपली आचार्यान (राजसमंद). कांकरोली थाना क्षेत्र के बावन कोटा, नौगामा (एमड़ी) में रेल की पटरी के नीचे पांच दिन पुराना सड़ागला शव मिलने से सनसनी फैल गई। 40-45 वर्ष तक की उम्र के इस व्यक्ति की हत्या हुई या आत्महत्या। इसको लेकर कोई स्थिति स्पष्ट हो पाई। थाना प्रभारी कैलाशदान ने बताया कि शव करीब पांच से छह दिन पुराना है, जिसे जानवरों ने नोंच डाला। शव उठाकर ले जाने की स्थिति में नहीं होने से मौके पर ही पोस्टमार्टम होगा। बताया कि इसी तरह के व्यक्ति के हुलिये से मिलते जुलते व्यक्ति की गुमशुदगी उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाने में दर्ज है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवतया वह उदयपुर जिले के वल्लभनगर का है, जहां पुलिस द्वारा परिजनों से बातचीत की जा रही है। मनोहर आचार्य, पीपली आचार्यान