25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
VIDEO : गांवों की भौतिक समस्या दरकिनार कर माइंस को कैसे दे दी ईसी
Play video

VIDEO : गांवों की भौतिक समस्या दरकिनार कर माइंस को कैसे दे दी ईसी

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रजमोहन बैरवा से किया सवाल, जताई नाराजगी
Google source verification

राजसमंद. उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार राजसमंद में राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर तमाम विभागीय अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक में रेलमगरा क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि जब दरीबा माइंस क्षेत्र के लोग प्रदूषण, पानी व अन्य समस्याओं से परेशान है, तो उनकी सुने बिना ही दरीबा माइंस को ईसी किस आधार पर दे दी। यह सवाल अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रजमोहन बैरवा से करते हुए जांच करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर पीसी बेरवाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंदसिंह राणावत, अतिरिक्त कलेक्टर बृजमोहन बैरवा, जिला परिषद एसीईओ रौनक बैरागी, रेलमगरा उपखंड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी, विकास अधिकारी डॉ. सुमन अजमेरा आदि थे।