27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने वयोवृद्ध भाजपा नेता देरासरिया की पूछी कुशलक्षेम
Play video

पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने वयोवृद्ध भाजपा नेता देरासरिया की पूछी कुशलक्षेम

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार दोपहर देवगढ़ में वयोवृद्ध भाजपा नेता व पूर्व प्रधान धर्मचंद देरासरिया से मिलने उनके आवास पर पहुंचे
Google source verification

देवगढ़. पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार दोपहर देवगढ़ में वयोवृद्ध भाजपा नेता व पूर्व प्रधान धर्मचंद देरासरिया से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। यहां एक घंटा रुकने के बाद वे वापस उदयपुर के लिए रवाना हो गए। पंजाब के राज्यपाल कटारिया को 95 वर्षीय वयोवृद्ध भाजपा नेता धर्मचंद देरासरिया ने उन्हे आशीर्वाद प्रदान किया। बाद में दोनों ने एक दूसरे से आत्मीयता से बातचीत कर पुरानी यादें ताजा की। इस दौरान देरासरिया के निवास पर नगरवासियों ने राज्यापाल कटारिया का स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र सेठिया, अमर सिंह चौहान, चिरंजीलाल टाक, नगरपालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर, बंशीलाल खटीक, अशोक रांका, अजय सोनी, ओमप्रकाश बंसल, आजाद देरासरिया, केसरीमल वेद, ईश्वर श्रीमाल, अर्जुन गवारिया एवं देवगढ़ एसडीएम संजीव कुमार खेदड, भीम डीएसपी पारस चौधरी, तहसीलदार सुनीता चारण, देवगढ़ थानाधिकारी अनिल कुमार बिश्नोई मय पुलिस जाप्ता मौजूद थे। कटारिया उनसे मिलने के बाद उदयपुर रवाना हो गए। देरासरिया के पुत्र आजाद देरासरिया एवं सुरेश देरासरिया ने बताया की उनके पिता पिछले 17 दिनों से अन्न त्याग कर उपवास कर रहे हैं।