
लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद
राजनगर थाना क्षेत्र के पीपरड़ा चुंगीनाका के पास रविवार को कार की टक्कर से पैदल चल रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चुंगीनाका पीपरड़ा निवासी उदा (87) पुत्र जोधा गाडोलिया लौहार पैदल पीपरड़ा की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से कांकरोली की तरफ से तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर राजनगर थाने से एएसआई रामसिंह यादव मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। शव को आरके जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। साथ ही टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया। बाद में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।