26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रांची
Video: डाल्टनगंज सीट पर जमकर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी पुलिस हिरासत में
Play video

Video: डाल्टनगंज सीट पर जमकर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी पुलिस हिरासत में

के.एन त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ लूटने का आरोप (Jharkhand Election) लगाया। इसी बीच माहौल बिगड़ने पर उन्होंने (Daltonganj Congress Candidate KN Tripathi Video) बंदूक निकाल (Daltonganj Congress Candidate KN Tripathi) कर हवा में लहरा दी

Google source verification

(रांची): झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत हुए मतदान के दौरान पलामू जिले की डाल्टनगंज सीट पर जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए बंदूक निकाल ली। जिला प्रशासन ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए के.एन त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया।


शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। डाल्टनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी बूथ का कोशियारा बूथ पर पहुंचे। इसी बीच त्रिपाठी के समर्थकों और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। के.एन त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ लूटने का आरोप लगाया। इसी बीच माहौल बिगड़ने पर उन्होंने बंदूक निकाल कर हवा में लहरा दी। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग से अविलम्ब कार्यवाही की मांग की। उनका कहना है कि ‘कांग्रेस का लोकतंत्र में नही ‘बन्दूकतन्त्र’ पर भरोसा है।’

 

कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला…


इधर चैनपुर के मझिगांवा में कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी पर डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया के समर्थकों ने किया हमला किया। उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग से चैनपुर के कई बूथों पर मतदान रद्द करने की मांग की। त्रिपाठी ने कहा कि मांग करने के बाद भी रघुवर सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

कांग्रेस नेता हिरासत में…


इधर चैनपुर के कोसियारा मतदान केंद्र पर हुई झड़प पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने कहा कि झड़प से संबंधित फुटेज जिला निर्वाची पदाधिकारी को उपलब्ध कराया गया है। एक घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी गई। वहीं जिला प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कांग्रेस प्रत्याषी को हिरासत में ले लिया है।