इस अवसर पर संध्या में जनसंवाद आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चैतन्य काश्यप, राजेंद्र सिंह लुनेरा, संतश्री स्वामी कृष्णानंद महाराज, संतश्री दिनेश व्यास महाराज, प्रदीप पांडे, महापौर प्रहलाद पटेल, मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, केके सोनी, निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र पाटीदार, सुनील सारस्वत, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेेश विजयवर्गीय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
अतुलनीय योगदान को हमें सदैव याद रखना चाहिए
संतश्री दिनेश व्यास महाराज ने कहा कि हमारे देश में संत शिरोमणि रविदास का योगदान सदैव स्मरणीय है। उनके दर्शन, उनकी शिक्षा, उनके संदेश समाज सुधार के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को हमें सदैव याद रखना चाहिए। इसी दिशा में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सराहनीय रूप से सागर में 102 करोड़ रुपए की लागत से संत शिरोमणि रविदास महाराज का मंदिर निर्माण कर रहे हैं। प्रदेश में आयोजित समरसता यात्रा ने एक सुंदर वातावरण का निर्माण किया है। हम सब मिलकर एक सुंदर मध्यप्रदेश का निर्माण करें। हमारा प्रदेश उन्नति के शिखर की ओर बड़ता चला जाए, यही हमारी कामना है।
संत रविदास के पद चिन्हों का अनुसरण करें-विधायक काश्यप
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा कि संतश्री रविदास हमारे मार्गदर्शक हैं। हम उनके पदचिन्हों पर चले, उनके विचारों को आत्मसात करें। संत समाज को रास्ता दिखाने का कार्य करते हैं, संतों की वाणी हमारे जीवन में नया प्रकाश उत्पन्न करती है। प्रकाश हमारे जीवन को नई दिशा की ओर ले जाता है। यही दिशाएं हमारे जीवन को सुखी और संपन्न करती हैं। हमारा सौभाग्य है कि रतलाम जिले से भी हमारी पवित्र नदियों का जल और मिट्टी सागर पहुंच रही है। इस अवसर पर विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी किया।
संतो की महिमा बताई
इस अवसर पर प्रदीप पांडे ने सामाजिक चेतना, मनुष्य के उत्थान पर ओजस्वी उद्बोधन दिया। कर्म की पूर्णता के साथ संतों की वाणी के प्रसार पर बल दिया। संतो की महिमा बताई। स्वागत उद्बोधन महापौर पहलाद पटेल ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि रतलाम शहर में संत रविदास की समरसता यात्रा का आगमन हुआ है, हम ह््रदय से यात्रा का स्वागत अभिनंदन करते हैं।