18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

देखें वीडियो: पत्रिका पक्षी मित्र अभियान…

रतलाम। सूखे कंठों की प्याज बुझे, इसलिए जीवप्रेमी नागरिक घर-आंगन के साथ बगीचों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे है। गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर शहर की सामाजिक धार्मिक संस्था संगठन के सदस्य पत्रिका पक्षी मित्र अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने स्तर पर सकोरे का वितरण कर मुक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

Google source verification

सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए यहां वहां भटकना नहीं पड़े। इसके लिए विवेकानंद आश्रम (रामकृष्ण विवेकानंद जवाहर नगर) में मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए। शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी अभियान से जुड़कर समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

जीवदया का उदाहरण पेश कर रहे
पक्षियो ंके लिए दाना पानी की व्यवस्था कर सामाजिक धार्मिक संस्था संगठनों के प्रबुद्धजन जीवदया का उदाहरण पेश कर रहे हैं। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, प्रथमा कौशिक, उषा दुबे, अजय जोशी, सुभाष शर्मा आदि ने उपस्थित होकर पक्षियों के लिए सकोरे वितरण कर पानी भर कर भी दाना पानी की व्यवस्था की।