डीजे की धून पर भोलेबाबा की भक्तिमय गूंजती स्वरलहरियों के साथ कंधों पर कावड़ उठाए महिलाओं का समूह प्रमुख मार्गों से निकला तो रास्ते भर पुष्पवर्षा कर भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। कावड़ यात्रा की शुरुआत सुबह साढ़े 10 बजे करीब शास्त्रीनगर महांकालेश्वर महादेव मंदिर का अभिषेक पूजन वंदन कर शुरू की गई।
पदयात्रा में 600 से अधिक महिलाएं
पदयात्रा में शामिल 600 से अधिक महिलाएं सहभागी बनी। साढ़े तीन बजे बिलपांक मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। सालाखेड़ी पर मंडल अध्यक्ष लाला जाट ने महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर शाल श्रीफल के साथ पद यात्रा आयोजक भारती पाटीदार के साथ शामिल भक्तों का स्वागत किया।
ये हुए शामिल
पदयात्रा की शुरुआत में प्रमुख रूप से विश्व मांगल्यसभा की प्रदेश अध्यक्ष सूरज डामोर, जिला प्रभारी सुनिता पाटील, संयोजक संगीता चारेल, सहसंयोजक भारती पाटीदार, मंगलाकुंवर देवड़ा, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लूनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, शैलेंद्र डागा, बलवंत भाटी, आयुष जलज सांकला, सपना त्रिपाठी, मयूर पुरोहित, मनीषा मेहता, सोनू यादव, दिनेश पोरवाल, आशा भाटी, ममता सोलंकी, चेतना पाटीदार, पूजा बोहरा, सोनू नेका,यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा में हुए शामिल
बजरंग पुरोहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, पाटीदार समाज अध्यक्ष अमृतलाल पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, चंद्रकला पाटीदार, महामंत्री अनिता पाहूजा, ललिता पंवार, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जिला मंत्री पद्मा जायसवाल, कृष्णा प्रजापत, सुनीता चौहान, सोनम कौशल, दिनेश जायसवाल, दिनेश पोरवाल, प्रकाश सांवरिया, प्रकाश मालवीय, संयज पाटीदार, तेजू मालवीय, गोरव त्रिपाठी, भूपेंद्र खंडेलवाल, बंटी शक्तावत, गोल्डी कमलेश राठौड़, अशोक गुजर, ग्रामीण विधानसभा विस्तारक हितेंद्रसिंह राजपुरोहित, सीमा अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कावड़ यात्रा में शामिल हुए। रास्ते में नमो ग्रुुप, करणी सेना, सनातन सोश्यल ग्रुप आदि ने मंच बनाकर स्वागत किया।