रतलाम. कुंजड़ों का वास में पानी को लेकर हर दिन यहां के रहवासी पार्षद पर गुस्सा उतार रहे हैं। अब तक गंदे पानी की समस्या की बात कहकर पार्षद के घर लोग पहुंच रहे थे तो शुक्रवार को कुछ लोग पहुंचे कि उनके क्षेत्र में 15 दिन से पानी ही नहीं आया है। पार्षद ने कहा कि वे सुबह पेयजल वितरण के समय आकर देखेंगे। लोगों का कहना था कि हमें पानी नहीं मिल रहा है तो आपको क्यों चुना।
ृपार्षद सलीम बागवान के घर कुंजड़ों का वास में सुबह करीब साढ़े दस बजे आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं पहुंच गई। इन्होंने आरोप लगाया कि उनके यहां 15 दिन से पानी ही नहीं आ रहा है। चर्चा के दौरान पार्षद सलीम बागवान ने कहा कि आसपास के घरों में और कॉलोनियों में पानी मिल रहा है और आपके यहां कैसे नहीं आ रहा है। इस पर रहवासियों की पार्षद के साथ बहस भी हो गई। पार्षद ने कहा कि शनिवार को पेयजल वितरण का दिन है। वे स्वयं उनके क्षेत्र में आकर पानी की समस्या को देखेेंगे और निगम अधिकारियों को भी बुलाएंगे। पार्षद के घर पहुंचे लोगों ने पार्षद को खरीखोटी भी सुनाई।
मैंने इस समस्याओं को लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करा दिया। बावजूद इसके निगम अधिकारी जनसमस्या की ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
सलीम बागवान, पार्षद वार्ड 24