23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Watch video : एमपी के इस जिले में भाजपा में बवाल, जिलाध्यक्ष के खिलाफ निकले कार्यकर्ता

सैंकड़़ों कार्यकर्ता वाहनों से जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे

Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Jun 17, 2023

रतलाम. केडरबेस पार्टी कही जाने वाली भाजपा में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जमकर बवाल मचा हुआ है। पार्टी के मंडल अध्यक्षों को हटाए जाने से नाराज पार्टी के सैंकड़़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। दर्जनों वाहनों से ये कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर भाजपा के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े हैं। कार्यकर्ताओं के वाहन जहां से गुजर रहे हैं वहां कौतूहल का माहौल बन रहा है।

यह है मामला
पिछले महीने आलोट थाना क्षेत्र में भाजपा के कतिपय नेताओं से पुलिस की अवैध वसूली और कार्रवाई का मामला हुआ था। इस पर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं ने थाना परिसर में धरना देकर विरोध जताया तो पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं को मुक्त करते हुए दूसरे की नियुक्ति कर दी। तभी से यह मामला चल रहा है और अब इन्हीं हटाए गए नेताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम छेड़ दी है।