त्रिवेणी मेले में नगर निगम की ओर से आयोजित महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा के प्रथम दिन कई रौचक मुकाबले हुए, युवा पहलवानों ने कलाजंघ, धोबी पछाड़ के साथ टांग के दाव लगाकर सामने वाले प्रतिद्वंदी को छका दिया।
तीन से चार राउंड के हुए मुकाबलें
रतलाम के सभी वजऩ समूह में कड़े मुक़ाबले होकर तीन से चार राउंड के हुए। कुश्ती संयोजक बलवंत भाटी ने बताया कि पहलवानों के क्वार्टर फ़ाइनल हो चुके हैै, अब रविवार को सेमी फ़ाइनल के मुक़ाबले होंगे। संभाग केशरी के लिए वजऩ लिए गए, आज सुबह 11 बजे से रतलाम के पहलवानों का व संभाग के पहलवानों के मुक़ाबले होंगे।
महापौर-संभाग केसरी के मुकाबले शुरू
कुश्ती की शुरुआत महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ जिलाध्यक्ष भीमसिंह भाटी, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, राकेश मिश्रा, सतीश भारती, मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत संयोजक भाटी, जितेंद्र राठौड़, सुभाष भाटिया, शीतल सेन, आरसी तिवारी, रजत भाटी, राम यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका में कोच विरेंद्र निश्चित, अशोक यादव, राम यादव व मेट चेयरमैन विश्वामित्र अवॉर्डी वेदप्रकाश ज्वाला रहे।