
सागर. महापुराण सत्संग एवं कन्या विवाह महोत्सव में नगर के मंडी परिसर में संत केशव गिरी महराज के सानिध्य में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा दोपहर कचहरी स्थित = श्री खजाने वाले बालाजी सरकार के मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा में हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। आयोजन 9 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। यहां पर प्रतिदिन शिवलिंग निर्माण प्रातः 8 बजे से यज्ञ हवन 10 बजे से 11 से श्री शिव महापुराण की मंगलमय कथा सत्संग 12:00 बजे से महा रुद्राभिषेक एवं 13 फरवरी को कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में बंडा एवं सागर से शिष्य शामिल हुए। शोभायात्रा में आयोजन समिति के सदस्य बंडा विधायक, वीरेंद्र सिंह पूर्व विधायक तरवर सिंह, नारायण प्रजापति, श्रीकांत शराफ जनपद अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नगर परिषद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कलश यात्रा काजगह-जगह पुष्पवर्षा कर से स्वागत किया गया।